मेंटीनेंस के चलते बंद रहेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, शताब्दी के अलावा बंद रहेंगी दूसरी ट्रेनें

चंडीगढ,मेंटीनेंस की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बंद रहने के कारण रेलवे सुबह चलने वाली शताब्दी के अलावा अन्य कोई ट्रेन नहीं चलाएगा। बता दें कि 11 से 26 फरवरी 2018 तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट में चलने वाले मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) दिनेश शर्मा ने कहा कि इस संबंधी उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से भी निर्देश प्राप्त हुए हैं। यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए ही रेलवे विभाग कोच में बढ़ोतरी करने पर विचार करेगा। पिछले एक माह से लगभग 33,075 यात्री चंडीगढ़ से विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली गए हैं। यात्रियों की संख्या औसत 50 हजार से काफी कम है। इसे देखते हुए इसलिए अन्य ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। चंडीगढ़ स्टेशन के अधीक्षक टी.पी. सिंह ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम शताब्दी एक्सप्रेस में एक कोच जोड़ सकते हैं। जिन लोगों ने दिल्ली से फ्लाइट लेनी हो वे हवाई मार्ग से जाना पसंद करते हैं, जबकि विशेष रूप से दिल्ली जाने वाले लोग शताब्दी में सफर करते हैं। वहीं सूत्रों से पता चला है कि रेलवे अधिकारी सुबह चलने वाली शताब्दी में कोच बढ़ाने की योजना पर विचार कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *