मां बनी गुलशन कुमार की बेटी, तीन साल पहले हुआ विवाह

मुंबई,प्रसिद्ध गायिका और टी-सीरीज कंपनी के मालिक स्वर्गीय गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात बच्चे का नाम शिवाय रह्लन रखा गया है। सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर करते हुए तुलसी ने लिखा- हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं एक बच्चे की मां बन गई हूं। हम इस दुनिया में शिवाय रल्हन का स्वागत करते हैं। प्रेम और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। उल्लेखनीय है कि नवंबर में तुलसी ने खुद ट्विटर पर अपनी गर्भावस्था की खबर घोषित की थी। तुलसी कुमार ने 22 फरवरी 2015 को जयपुर के व्यापारी हितेश रल्हान से विहार किया था। बता दें कि तुलसी कुमार बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका हैं। उन्होंने सन 2006 में आई फिल्म ‘चुप चुपके’ के गाने ‘शब-ए-फिराक’ से बॉलीवुड में गायिकी की शुरूआत की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *