पत्नी सोनी राजदान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे महेश भट्ट

मुंबई, महेश भट्ट की पत्नी और अभिनेत्री निर्देशक सोनी राजदान जल्दी ही अपने फिल्म निर्माता पति के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वे दोनों जल्दी ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय नाग की फिल्म योर्स ट्रूली में दिखाई देंगे। नाग ने हाल ही में शूटिंग को खत्म किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक महिला की खूबसूरत यात्रा पर आधारित है, जिसे अनपेक्षित जगहों पर प्यार मिलता है। भट्ट ने शनिवार को फिल्म की पूरी टीम के साथ एक सेल्फी ट्वीट की।
भट्ट ने इस फोटो के साथ लिखा- शूटिंग पूरी हुई। ‘योर्स ट्रूली’ दिल को छू लेने वाली कहानी है। यह फिल्म की टीम के मेरे कुछ युवा साथी हैं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाया है। एनी जैदी की किताब ‘द वन दैट वॉस अनाउंस्ड’ पर आधारित फिल्म एक प्रेम कहानी है, जो मीठी के इर्द-गिर्द घूमती है। मीठी का मानना है कि प्यार के लिए उम्र मायने नहीं रखती और न ही यह प्राथमिकता है। मीठी का मानना है कि एक इंसान को किसी की आवाज से भी प्यार हो सकता है और उससे वह उस व्यक्ति की छवि बुन लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *