रिटायर्ड एडिशनल कलेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त ने मारी रेड, करोड़ों की बेनामी संपत्ति उजागर

इंदौर, लोकायुक्त पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिटायर्ड अपर कलेक्टर आनंद जैन के दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने आनंद जैन के रेडियो कालोनी स्थित निवास और विवेकानंद कालोनी स्थित एक मकान छापामार कार्यवाही की है। लोकयुक्त की टीम की दोनों जगह एक साथ कार्यवाही से घर के लोग दंग रह गए। प्रारंभ जानकारी के मुताबिक इंदौर लोकयुक्त की टीम ने रविवार को आय से अधिक संपत्ति के मांमले में एक रिटायर्ड अपर कलेक्टर आनंद जैन के दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।टीम ने आनंद जैन के रेडियो कालोनी स्थित घर पर और विवेकानद कालोनी स्थित एक मकान पर एक साथ कार्यवाही है। अभी तक की कार्यवाही में आनंद जैन के घर से 4 लाख रूपए केश मिले लाखो की ज्वेलरी मिली हे वही बैंक के तीन लॉकर,18 बैंक अकाउंट और उज्जैन में एक बेशकीमती प्लाट के कागजात मिले है। टीम की कर्यवाही खबर लिखे जाने तक जारी है। देर शाम तक टीम एक बड़ा खुलासा कर सकती हे. वहीं आनंद जैन का कहना है की किसी ने झूठी शिकायत की है।आनन्द जैन इंदौर में ही अपर कलेक्टर के पद पर थे और 60 साल की अपनी सेवा के बाद कुछ समय पूर्व ही रिटायर्ड हुवे हे वही जैन की दो बेटी हे एक बेटी भोपाल में पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर सायबर क्राइम में है। वही दूसरी बेटी अमेरिका की एक कंपनी में जॉब करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *