भोपाल, मुख्यमंत्री के पुत्र विदिशा मे हालैंड की दो सौ गाय लाकर सात करोङ की लागत से ‘सुधामृत’ दूध 65 रू लीटर बेचेंगें. सांची मे किसान 25- 26 गाय का और भैस का 40 रू रेट पर दूध देते है. सीएम बताये कि डेयरी के लिये लोन कहां से लिया. सरकारी एजेंसी के “माध्यम” से दूध का प्रचार किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने पीसीसी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. इस वार्ता में प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, प्रभारी सचिव संजय कपूर और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
आगे यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश मे किसान दूध की कम कीमत को लेकर परेशान हो रहा है.किसानों को उनके दूध की सही कीमतें नही मिल पा रही है. कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि किसानों को न्यूनतम पचास रू प्रति लीटर दूध की कीमत दी जाए.
इस वार्ता में मौजूद दीपक बाबरिया ने कहा कि सीएम खुद व्यापारी बन गया तो प्रदेश मे दूध व्यावसायी और सहकारिता पर खतरा बना ही रहेगा.आगे बावरिया ने कहा कि गुजरात मे निलंबित हुए भाजपा विधायक जेठा सिह पंवार को दुग्ध सहकारिता का उपाध्यक्ष बनाया गया है, गुजरात मे भी सहकारिता की दुर्दशा होने लगी है.
गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान दूध डेयरी का कारोबार शुरू किया है. इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ का लोन लिया है। दूध के इस ब्रांड को ‘सुधामृत’ नाम दिया गया है, जो 65 रुपए लीटर में मिलेगा. अगले दो सप्ताह तक भोपाल में रोजाना 800 लीटर दूध की सप्लाई करने की तैयारी है. एक-एक लीटर दूध की बोतलों में सैंपलिंग शुरू हो गई है, और पहले ही दिन 400 लीटर दूध की सिटी में सप्लाई भी हो गई.
इन सवालों के मांगे जबाब इन सवालों के मांगे जबाब
1 कार्तिकेय क्या हैं, जो उन्हें बैंक ने इतनी बड़ी राशि का लोन स्वीकृत कर दिया, क्या प्रदेश के अन्य बेरोजगार को भी इस तरह की सुविधाऐं प्राप्त हैं।
2 10 एकड़ जमीन पर विदिशा जिले के ढोलखेड़ी ग्राम में ‘सुंदर डेयरी’ नाम से डेयरी शुरू की गई है, जिसमें प्रतिदिन 800 लीटर, दूध 65 रू. प्रति लीटर के हिसाब से सप्लाई किया जायेगा।
3 जब दुग्ध-संघ किसानों से गाय का दूध 26.84 रू. और भेंस का दूध 42.64 रू. प्रतिलीटर के भाव से खरीदता है, तो मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय की डेयरी का दूध 65 रू. प्रतिकिलो क्यों बेचा जायेगा ?
4 कांग्रेस की मांग है कि आम किसानों का दूध भी 50 रू. प्रतिकिलो के भाव से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाये।
5 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुत्र की डेयरी से निर्मित दूध की ब्रांडिंग किसने की है, सार्वजनिक हो ?
6 कांग्रेस की जानकारी के अनुसार यह ब्रांडिंग जनसंपर्क विभाग के माध्यम से वर्षों से इवेंट मेनेजमेंट का काम कर रहे संजय प्रकट नामक व्यक्ति ने किया है, जिसने जनसंपर्क/ माघ्यम से करोड़ों रू. अर्जित किये हैं!
7 कांग्रेस को मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय के व्यवसाय करने पर कोई आपत्ति नहीं है, किन्तु इस बात की आशंका भी है कि भ्रष्टाचार के माध्यम से कमाई गई अकूत संपत्ति को मुख्यमंत्री ऐसे व्यवसायों के माध्यम से ‘‘व्हाईट मनी’’ में तब्दील करने की कोशिश कर रहे हैं।
8 कार्तिकेय एवं उसके परिवार ने 10 एकड़ जमीन कब, कैसे, किन दामों, किससे और किसके नाम पर खरीदी है, यह भी सार्वजनिक होना चाहिए ?