अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त हो चुका है और अब परिणाम आने की बारी हे, ऐसे में मकर संक्रांति पर भी सियासी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल चुनावों को लेकर राज्य का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। गली-चौराहों में चुनाव को लेकर चर्चाएं आम हैं, ऐसे में मकर संक्रांति पर्व भी इससे अछूता कैसे रह सकता है। यही वजह है कि बाजार में सियासी पतंगें खूब देखने को मिल रही है। इनमें पार्टी नेताओं जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चित्रों वाली पतंग प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अब चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को भले ही किसी भी पार्टी के पक्ष में आएं लेकिन पतंगबाजी पर तो मोदी और राहुल के पैंच ही लड़ाए जाएंगे और अभी भी उन्हीं के पैंच आसमान में दिखाई दे रहे हैं।