गुजरात चुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे, 37 स्थलों पर होगी मतगणना

अहमदाबाद,गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर दो चरणों 9 और 14 दिसंबर को मतदान पूर्ण होने के बाद अब नतीजों की घड़ी निकट आ गई है. 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना का प्रारंभ होगा| राज्य में 37 स्थलों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है| मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. पहले दौर की 89 सीटों पर 977 और दूसरे चरण की 93 विधानसभा सीटों पर 851 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है. कुल 1828 उम्मीदवारों के भविष्य पर मतदाताओं की मुहर लग चुकी है और देखना होगा कि इनमें कौन 182 भाग्यशाली उम्मीदवार हैं जो विधानसभा में पहुंचकर सत्ता पक्ष या विपक्ष की भूमिका निभाएंगे.
गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में कराए गए. जिसमें सौराष्ट्र-कच्छ की 54 और दक्षिण गुजरात की 35 समेत 89 सीटों पर 9 दिसंबर को वोटिंग हुआ. जबकि उत्तरी गुजरा की 53 और मध्य गुजरात 40 समेत 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान कराया गया. पहले चरण में 9 दिसंबर 2017 को राज्य के जिन 19 जिलों में मतदान हुआ उसमें कच्छ, सुरेन्द्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरुच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड शामिल है| 19 जिलों की विधानसभा की 89 सीटों में अबडासा, मांडवी, भुज, अंजार, गांधीधाम, रापर, दसाडा, लींबडी, वढवाण, चोटीला, ध्रांगध्रा, मोरबी, टंकारा, वांकानेर, राजकोट पूर्व, राजकोट पश्चिम, राजकोट दक्षिण, राजकोट ग्रामीण, जसदण, गोंडल, जेतपुर, धोराजी, कालावड, जामनगर ग्रामीण, जामनगर उत्तर, जामनगर दक्षिण, जामजोधपुर, खंभालिया, द्वारका, पोरबंदर, कुतियाणा, माणावदर, जूनागढ़, विसावदर, केशोद, मांगरोल, सोमनाथ, तलाला, कोडीनार, ऊना, धारी, अमरेली, लाठी, सावरकुंडला, राजूला, महुवा, तलाजा, गारियाधार, पालीताणा, भावनगर ग्रामीण, भावनगर पूर्व, भावनगर पश्चिम, गढ़डा, बोटाद, खंभात बोरसद, आंकलाव, उमरेठ, आणंद, पेटलाद, सोजित्रा, मातर, नडियाद, मेहमदाबाद, महुधा, ठासरा, कपड़वंज, बालाशिनोर, लूणावाडा, संतरामपुर, शहेरा, मोरवाहडफ, गोधरा, कालोल, हालोल, फतेहपुरा, झालोद, लीमखेडा, दाहोद गरबाडा, देवगढ बारिया, सावली, वाघोडिया, छोटाउदेपुर, पावीजेतपुर, संखेडा, डभोई, वडोदरा शहर, सयाजीगंज, अकोटा, रावपुरा, मांजलपुर, पादरा, करजण, नांदोद, डेडियापाडा, जंबूसर, वागरा, झगडिया, भरुच, अंकलेश्वर, ओलपाड, मांगरोल, मांडवी, कामरेज, सूरत पूर्व, सूरत उत्तर, वराछा रोड, कारंज, लिंबायत, उधना, मजूरा, कतारगाम, सूरत पश्चिम, चौर्यासी, बारडोली, महुवा, व्यारा, नीझर, डांग, जलालपोर, नवसारी, गणदेवी, वांसदा, धरमपुर, वलसाड, पारडी, कपराडा और उमरगांव सीटें शामिल हैं.
दूसरे चरण में अहमदाबाद, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, अरवल्ली, गांधीनगर, आणंद, खेडा, महीसागर, पंचमहल, दाहोद और छोटाउदेपुर समेत 14 जिलों की 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान हुआ| दूसरे चरण में अहमदाबाद की 21 सीटें जिसमें विरमगाम, साणंद, दस्क्रोई, धोलका, धंधुका, घाटलोडिया, असारवा, बापूनगर, नारणपुरा, वेजलपुर, ठक्करबापानगर, एलिसब्रिज, वटवा, नरोडा, निकोल, मणीनगर, जमालपुर, साबरमती, दामीलीमडा, दरियापुर और अमराईवाडी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान हुआ. बनासकांठा जिले की वाव, थराद, धानेरा, दांता, करजण, पालनपुर, डीसा, वडगाम और दियोदर समेत 10 सीटें, पाटण जिले में चाणस्मा, सिद्धपुर, राधनपुर और पाटण समेत 4 सीटें, मेहसाणा जिले में विसनगर, बेचराजी, ऊंझा, विजापुर, कड़ी, खेरालू और मेहसाणा समेत 7 सीटें, साबरकांठा जिले में खेडब्रह्मा, ईडर, प्रांतिज और ईडर समेत 4 सीटें, गांधीनगर जिले में गांधीनगर उत्तर, गांधीनगर दक्षिण, माणसा, कलोल और दहेगाम समेत 5 सीटें, आणंद जिले में आंकलाव, पेटलाद, सोजित्रा, उमरेठ, बोरसद, खंभात और आणंद समेत 7 सीटें, खेडा जिले में महुधा, ठासरा, नडियाद, मातर, मेहमदाबाद और कपड़वंज समेत 6 सीटें, महीसागर जिले में संतरामपुर, बालासिनोर और लूणावाडा समेत 3 सीटें, पंचमहल जिले में हालोल, कालोल, मोरवाहडफ, सहेरा और गोधरा समेत 5 सीटें, दाहोद जिले में देवगढ़ बारिया, गरबाडा, झालोद, फतेपुरा, लीमखेडा और दाहोद समेत 6 सीटें, वडोदरा जिले में डभोई, वाघोडिया, सावली, सयाजीगंज, पारडी, करजण, रावपुरा, मांजलपुर, अकोटा और वडोदरा समेत 10 सीटें, छोटाउदेपुर जिले में जेतपुर, छोटाउदेपुर और संखेडा समेत 3 सीटों के लिए मतदान किया गया.
देश-विदेश में चर्चा के केन्द्र बने गुजरात चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एडीचोटी का जोर लगा दिया था| गुजरात में पिछले 22 साल से भाजपा सत्ता पर है और लगातार छठवीं बार विकास के नाम पर वोट मांग कर सत्ता प्राप्त करने का भाजपा ने हरसंभव प्रयास किया. वहीं पिछले 22 साल से वनवास काट रही कांग्रेस नवसृजन के नाम पर गुजरात की गद्दी हासिल करना चाहती है. अन्य राजनीतिक पर दलों ने भी अपना अपना नसीब आजमाने का चुनाव में प्रयास किया है. गुजरात में प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुके इस चुनाव में देशभर से राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता उतर आए थे. कल यानि 18 दिसंबर को पता चल जाएगा कि गुजरात के मतदाताओं ने राज्य में पुनरावर्तन के पक्ष में मतदान किया है या परिवर्तन के पक्ष में| चुनाव आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं| राज्यभर में 37 स्थानों पर मतगणना की जाएग.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *