लीजा हेडन के लुक को लेकर प्रशंसकों ने भूत और बुढ़िया तक कह डाला

मुंबई, हमेशा सुर्खियों में रहने वाली लीजा हेडन इस बार अपने लुक को लेकर खबरों में हैं। किसी को यह नया लुक बेहद पसंद आ रहा है। तो वहीं कुछ यूजर्स को यह भूत जैसा लग रहा है। वहीं कुछ लोग तो लीजा के लुक को गेम ऑफ थ्रोन्स के किरदार डेनेरेस से कंपेयर करने लगे। इस तस्वीर की वजह से उन्हें किम कार्दाशियां भी कहा गया। इनमें कुछ ऐसे भी थे जिन्हें लीजा ‘लेडी गागा’ जैसी दिख रही हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के चलते कुछ समय से वह बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन अपने अलग-अलग फोटोशूट के चलते अक्सर खबरों में आती रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं। दरअसल लीजा ने अपने सारे बाल कलर करवा लिए हैं। अब प्लैटिनम (सफेद) बालों में नजर आ रहीं लीजा बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। लीजा के इस लुक से इंटरनेट पर अलग ही चर्चा चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *