फिर ‘यो यो’ करने के लिए तैयार हैं हनी सिंह,जल्द रिलीज होगा नया गाना

मुंबई, एक के बाद एक हिट रैप सॉन्ग देने वाले रैपर हनी सिंह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस बीच उनकी जगह बॉलिवुड में दूसरे रैपर्स आए और छा गए। अब खबर है कि हनी सिंह जल्द ही अपना नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। उन्होंने वादा किया है कि उनका अगला गाना ‘परमाणु’ जितना ही धमाकेदार होगा। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर अपने दोस्त जेजी बी. का एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया। इसमें हनी ने बताया कि वह जल्द ही अपना नया ट्रैक लेकर आ रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह ने अब तक कई हिट गाने जैसे हाई हील्स, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट दिए हैं और अपने फैन्स के दिलों पर राज किया है। इससे पहले हनी सिंह को लेकर कई खबरें आईं। कहा गया कि उन्हें ड्रग्स और नशे की आदत हो गई है और उसे छुड़ाने के लिए वह अपना इलाज करा रहे हैं। फिर यह भी बात सामने आई कि एक ट्रिप के दौरान एक्टर शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा है। हालांकि, हनी सिंह की पत्नी ने बाद में साफ किया कि यह सब सिर्फ अफवाह है। इसके बाद हनी सिंह ने बताया, मेरे बारे में खबरे आईं कि मैं रिहैब में हूं, लेकिन उस दैरान मैं नोएडा में अपने घर पर था। सच यह है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था। यह सब 18 महीने तक चला और इस दौरान मैंने चार डॉक्टर बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रहीं थीं और अजीब चीजें हो रही थीं। बता दें कि बायपोलर डिसऑर्डर एक तरह की दिमागी बीमारी होती है, जो डिप्रेशन की तरह होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *