UP में योगी-योगी,16 में से 14 नगर निगम पर भाजपा के मेयर, 2 पर BSP

लखनऊ,उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में योगी का जादू चलने से विरोधियों का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 652 निकायों में से 340 सीटों पर भाजपा विजयी रही। 116सीटें जीतकर बसपा नंबर दो पार्टी बनकर उभरी है। सपा के हिस्से 81 और कांग्रेस को महज 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। यूपी में योगी की सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था जिसमें योगी ने बड़ी जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीत पर ट्वीट किया-  विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। यूपी में 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे।अमेठी हार गए राहुलकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी की दो नगर पालिका गौरीगंज व जायस के साथ दो नगर पंचायतें अमेठी व मुसाफिरखाना हैं। यहां पर भी कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। पूर्व में भी भाजपा का रहा दबदबावर्ष 2012 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश के 12 में से 10 नगर निगमों में भाजपा के ही मेयर चुने गए थे।  आप ने खोला खाताआप ने निकाय चुनाव के साथ यूपी में भी खाता खोल लिया है। नगर निगम पार्षद की दो, नगर पंचायत अध्यक्ष की एक, नगर पंचायत सदस्य की 14 और नगर पालिका परिषद सदस्य की छह सीटों पर विजय दर्ज की है।जीत का मतलब नहीं कि मोदी के निर्णय सही : कांग्रेसकांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा- मोदी यदि कोई और चुनाव जीत गए हो वह एक और बार नोटबंदी करेंगे और अपने निर्णय को सही ठहरा देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में अंतिम फैसला तो आवाम करती है। लेकिन मैं इस बात से पूरी तरह असहमत हूं कि यदि कोई मूल रूप से भयंकर गलत निर्णय हो जाये और आप किसी प्रदेश का चुनाव जीत लें तो आप यह कहें कि यह जीत हमारे उस निर्णय का समर्थन है।

एक नजर में निकाय चुनाव

कुल निकाय  भाजपा      बसपा        सपा         कांग्रेस

652              340           116            81           19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *