मानुषी छिल्लर अपने सरनेम की वजह से ट्रोल हुई

नई दिल्ली,17 साल बाद भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब लाई मानुषी छिल्लर की जीत को जहां सभी सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने उनके सरनेम के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के नाम में से कुछ यूजर्स ने ‘छिल्लर’ हटा कर ‘चिल्लर’ शब्द यूज किया और इससे जोक्स बनाए। एक यूजर ने 20 वर्षीय मानुषी का मजाक बनाते हुए लिखा- मोदी ने नोट बंद किए और ‘चिल्लर’ जीत गई। यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है। अरविंद केजरीवाल के नाम से फेक ट्विटर हैंडल चला रहे एक यूजर ने लिखा- मानुषी चिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का ताज मिला है। चिल्लर की जीत बताती है कि नोटबंदी फेल हुई है। मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। बाकी यूजर्स ने और भी अलग-अलग तरह से उनका मजाक बनाया। मसलन, अमन नाम के एक यूजर ने लिखा, मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता है और करण जौहर ने अपने असिस्टेंट से कहा, उससे अभी संपर्क करो और कहो कि मैं उसके साथ अगली दो फिल्में साइन करना चाहता हूं। गीता नाम की एक यूजर ने लिखा, नरेंद्र मोदी चिल्लर के पसंदीदा राजनेता हैं। रॉय नाम के यूजर ने लिखा, कांग्रेस के लिए यह जलने का समय है, क्योंकि 14 साल पहले जब भाजपा सत्ता में थी, तब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं और अब जब फिर से भाजपा सत्ता में है, तो मानुषी ने यह खिताब जीता है। यही तो अच्छे दिन हैं। एक यूजर ने मानुषी की तस्वीर को भाजपाई रंग देते हुए उनकी फोटो को एडिट कर उनके हाथ में भगवा झंडा पकड़ा दिया। साथ में तस्वीर के नीचे यह भी लिखा, मंदिर वहीं बनाएंगे। गौरतलब है कि हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने 2017 का मिस वर्ल्ड खिताब अपने नाम कर लिया है। 54वें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 में मानुषी ने विश्व सुंदरी का ताज जीता है। मानुषी का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के बामडौली गांव का रहने वाला है। मानुषी के सर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजने के बाद इस गांव में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *