प्रभास के बाद अनुष्का शेट्टी ने भी ठुकराई करण जौहर की फिल्म

मुंबई, फिल्म ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद सभी को अनुष्का शेट्टी और प्रभास के बॉलीवुड में प्रवेश का इंतजार है। कुछ दिन पहले खबरें आई थी कि करण जौहर से उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन प्रभास ने इतनी मोटी रकम की मांग कर डाली कि करन पीछे हट गए। अब अनुष्का शेट्टी भी प्रभास के नक्शे कदम पर चल पड़ी हैं। दरअसल बाहुबली-2 की जबरदस्त सफलता के बाद से करण जौहर इस जोड़ी के साथ फिल्म करना चाहते थे, ऐसे में पहले प्रभास की फीस और अब अनुष्का के नखरों के चलते उन्होंने अपना हाथ खींच लिया है। करण जौहर अपने आने वाले प्रोजेक्ट में से एक में अनुष्का शेट्टी को साइन करना चाहते थे, लेकिन अनुष्का ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। अनुष्का को फिल्म में आफर किया गया रोल पसंद नहीं आया। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अनुष्का ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की फीस बढ़ा दी है। यह पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं है, जो अनुष्का को ऑफर की गई थी। इससे पहले उन्हें रनबीर और दीपिका की ‘तमाशा’ के साथ ‘सिंघम’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्में भी ऑफर की गई थीं, जिन्हें अनुष्का ने ठुकरा दिया था। खैर अब देखना यह होगा की प्रभास और अनुष्का किस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखते हैं। फिलहाल प्रभास जहां ‘साहो’ की शूटिंग कर रहे है वहीं अनुष्का शेट्टी ‘भागामाथी’ में नजर आने वाली हैं, जिसका हाल ही में अनुष्का के जन्मदिन पर फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *