‘मौके के पंख’ में सोनाक्षी व शत्रुध्न ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का सन्देश

मुंबई,अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता, अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा एक फिल्म के जरिये ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को प्रोत्साहित करेंगे। ‘मौके के पंख’ नाम की इस एक मिनट की फिल्म को कुश सिन्हा ने निर्देशित किया है। यह सरकार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान से प्रेरित है। फिल्म में सोनाक्षी सोनाक्षी अंतरिक्ष यात्री, एक मुक्केबाज और एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। वाइस ओवर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया है। कुश ने कहा मैं उम्मीद करता हूं कि इस फिल्म से हम लोगों की मानसिकता बदलेंगे और उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करेंगे कि वे लड़कियों के ख्वाबों को पूरा करने के लिए उन्हें प्रोत्सहित करें। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी। क्योंकि मैंने फिल्म में अपने पिता और बहन को लिया था। उनकी प्रतिभा के साथ न्याय करना बड़ी चुनौती थी। सोनाक्षी के जरिए हम महिलाओं को वे विभिन्न पेशेवर विकल्प देना चाहते थे जो वे अपने करियर में चुन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *