चीन से चुनाव प्रचार सामग्री क्यों मंगवा रही है भाजपा : कांग्रेस

अहमदाबाद, सन 2019 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला रफ्तार पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने स्वदेशी और मेक इन इंडिया का नारा देने वाली भाजपा पर चीन चुनाव प्रचार सामग्री मंगवाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने स्वदेशी और मेक इन इंडिया अभियान की अनदेखी पर भाजपा से सवाल किए हैं।
गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा पर आरोप लगाया है कि ‘बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, विजय रुपाणी जैसे बड़े नेताओं वाले पोस्टरों के साथ ही पार्टी के चुनाव चिह्न वाले चश्मे, बैज, हेयरपिन जैसी कई चीजों को चीन से मंगवाया है। उन्होंने ट्वीट किया , ‘चीन से शार्पलाइन कंपनी के जरिए यह सामान मंगवाया गया है, जिसने 94 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी का भुगतान किया है। मैं उसका बिल भी साथ में लगा रहा हूं।’ गोहिल ने इस संबंध में एक विडियो भी पोस्ट किया हैं। गोहिल ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि भाजपा के झूठ का खुलासा हो गया है। उन्होंने सवाल किया प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया अभियान का क्या हुआ? पार्टी की चुनाव सामग्री चीन से क्यों मंगाई जा रही है? इससे स्पष्ट है कि भाजपा चीन समर्थक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *