चित्रकूट में अमित शाह सहित भाजपा के 40 दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे,उमा-सुषमा का नाम नहीं

भोपाल, चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। भाजपा चित्रकूट उपचुनाव हर हाल में जीतना चाहती है क्योंकि अगामी विधानसभा चुनाव पर इसका असर पड़ेगा। इसलिए यह उपचुनाव दिलचस्व होने वाला है। एक सीट के लिए 25 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं बीजेपी इसे हल्के में न लेते हुए पूरा जोर लगा रही है। इसके लिए भाजपा दिग्गजों से चुनाव प्रचार कराएगी।
भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमे भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा ऱाष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान सहित शिवराज कैबिनेट के अधिकतर मंत्री भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे।
चित्रकूट उप चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारकों में उमा भारती और सुष्मा स्वराज का नाम नहीं है, जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं| भोपाल दौर पर आये कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने भी उमा भारती और सुष्मा स्वराज को घिसी पिटी कैसेट बताया था। वहीं केंद्रीय मंत्री ,राष्ट्रीय पदाधिकारियो से लेकर स्थानीय नेताओं को भी स्टार प्रचारको की लिस्ट में जगह मिली है। जबकि प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाली दिग्गज नेत्रियों को शामिल नहीं किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *