मुंबई, हेमा मालिनी की बॉयोग्राफी ‘बियोंड द ड्रीम गर्ल’ दीपिका पादुकोण ने लॉन्च की। उनकी बायोग्राफी उनके जन्मदिन पर लॉन्च की गई। इसे स्टारडस्ट के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखा है। बुक लॉन्च के मौके पर हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग अपने रिश्ते के बारे में बताया। कहा जाता है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हेमा से नफरत करती हैं, इसीलिए उनके बच्चे भी हेमा को पसंद नहीं करते। अभी तक देओल परिवार में से किसी ने भी यह खुलासा नहीं किया था कि हेमा का रिश्ता सनी देओल और बॉबी देओल से कैसा है, लेकिन बुक लॉन्च पर हेमा ने इसका खुलासा कर ही दिया।
उन्होंने कहा, जब किताब का नाम बियोंड द ड्रीम गर्ल है तो बुक में उन दोनों का जिक्र होना ही था। लोग सोचते हैं कि हम किस तरह का रिलेशन शेयर करते हैं। बता दूं कि जब भी जरूरत होती है, सनी हमेशा साथ होते हैं। जब 2015 में मेरा एक्सीडेंट हुआ था, तब सनी सबसे पहले मुझे देखने पहुंचे थे। वो सब चीजों का ख्याल रखते हैं। जिस तरह से वो केयर करते हैं, वही दिखा देता है कि हमारा रिश्ता कैसा है।
हेमा मालिनी ने कहा, सनी करते हैं उनकी केयर