जयपुर,जयपुर शहर के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी के बनीपार्क मंडल में पदाधिकारियों ने बगावत कर दी है। बनीपार्क मंडल के छह वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए। इस्तीफा देने वाले छहों पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। उन्होने बनीपार्क मंडल अध्यक्ष विजय अग्रवाल, जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन को वाट्सएप पर इस्तीफे भेजे है।
भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप में भी इस्तीफे शेयर किए है इस्तीफो में कहा है कि मंडल में कांग्रेस विचारधारा के लोगों को आगे बढाया जा रहा है और भाजपा के वरिष्ठ व संघनिष्ठ कार्यकर्ताओं उपेक्षा की जा रही है। इस्तीफो से शहर भाजपा में खलबली मच गई है। भाजपा बनीपार्क मंडल के महासचिव सुभाष व्यास उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मंत्री महेश यादव, सोहनलाल सोलंकी, योगेश शर्मा, कृष्ण जांगिड ने अपने इस्तीफे शहर अध्यक्ष संजय जैन और मंडल अध्यक्ष विजय अग्रवाल को भेजे है हालांकि संजय जैन और विजय अग्रवाल इस्तीफे मिलने की बात से इंकार कर रहे है। यह जरूर कह रहे है कि अभी तक उनके पास कोई नही आया और ना ही इस्तीफे है। उन्होने बनीपार्क मंडल में पदाधिकारियों की बागवत से इंकार किया है। इस्तीफे देने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि बनीपार्क मंडल में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हुए लोगों को मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर पदाधिकारी बना दिया है जिनकी विचारधारा कांग्रेस पृष्ठभूमि रही है। पार्ट में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है लेकिन बनीपार्क मंडल में इस तरफ ध्यान नहीं है वार्ड, बूथ स्तर पर पदाधिकारी होने के बावजूद इन्हें मंडल में बडे पदों पर बैठा दिया ना विधायक सुनते है और ना ही मंडल अध्यक्ष इस वजह से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
बनीपार्क मंडल के आधा दर्जन भाजपाईयो ने दिया इस्तीफा