अहमदाबाद, शहर के दरियापुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ग्यासुद्दीन शेख को रैली के दौरान एक शख्स ने जूतों की माला पहना दी| कांग्रेस विधायक को जूतों की माला पहनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|
दरअसल अहमदाबाद के दरियापुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन शेख का अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोग फूलों की माला से स्वागत कर रहे थे| फूलों की माला से स्वागत के बीच एक शख्स जूतों की माला लेकर ग्यासुद्दीन शेख करीब पहुंच गया और उनके गले में जूतों की माला डाल दी| अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपनी किरकिरी सहमे ग्यासुद्दीन खामोशी से इस घटना को बर्दास्त कर गए| बाद में इस संदर्भ में ग्यासुद्दीन शेख ने कहा कि उन्हें जूतों की माला पहनानेवाला शख्स जुए का अड्डा चलाता था| जिसे बंद करवाने पर उसने इस प्रकार उनसे बदला लिया है| ग्यासुद्दीन ने बताया कि शख्स का उनके यहां आए दिन आता जाता रहता था| लेकिन जब उन्हें पता चला कि शख्स जुए का अड्डा चलाता है, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दकर शख्स का जुए का अड्डा बंद करवा दिया| जिसका बदला लेने के लिए शख्स ने उनके गले में जूतों की माला डाल दी| उन्होंने कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों के साथ वे कभी समाधान नहीं करेंगे|
दरियापुर के कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन को पहनाई जूतों की माला