मोटापे से जरीन को नहीं मिला फिल्म इंडस्‍ट्री में काम

मुंबई, बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस जरीन खान ने यूं तो सलमान खान जैसे सुपरस्‍टार के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की लेकिन इसके बाद जरीन फिल्‍मों में ज्‍यादा नजर नहीं आई। लेकिन उनके फिल्‍मों न आने या फिल्‍मी इवेंट में नजर न आने की वजह पर्सनल नहीं थी। जरीन खान ने खुलासा किया है कि दरअसल उनके मोटापे की वजह से उन्‍हें फिल्‍में मिलना बंद हो गईं थीं। जरीन खान ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इंडस्‍ट्री भले ही दिखाए न लेकिन बॉलीवुड में एक्‍ट्रेस के चुनाव के लिए शारीरिक मापदंड काफी अहमियत रखते हैं। सलमान खान की फिल्‍म ‘वीर’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जरीन खान ने कहा, ‘करियर की शुरुआत में दिक्कतें हुईं। सलमान खान के साथ मुझे ड्रीम डेब्यू जरूर मिला पर मेरा संघर्ष पहली फिल्‍म के बाद शुरू हुआ। मुझसे कहा गया कि मैं एक दूसरी सक्‍सेसफुल एक्‍ट्रेस की तरह दिखती हूं। लेकिन मेरा वजन बहुत ज्‍यादा है।’बता दें कि जरीन खान जल्‍द ही नई फिल्‍म ‘अक्‍सर 2’ में नजर आने वाली हैं। निर्देशक अनंत महादेवन की यह फिल्‍म 6 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है। जरीन ने अपने इस इंटरव्‍यू में कहा, ‘मेरा वजन नेशनल ईशू बन गया था। मुझे हर तरफ से आलोचना ही मिल रही थी। मैं कैसी दिखती हूं? कैसे कपड़े पहनती हूं? मेरा घर से निकलना मुश्किल हो गया था। मुझे पता था की अगर कही फोटो खिंच जाएगी तो सिर्फ आलोचना ही होगी। मैं डिप्रेस नहीं हो सकती थी। मैंने अपने आप को संभाला क्योंकि मुझपर घर की जिम्मेदारी थी।’ फिल्‍म ‘वीर’ के बाद जरीन खान एक बार फिर सलमान खान की फिल्‍म ‘रेडी’ के गाने ‘करेक्‍टर ढीला है’ में नजर आई थीं। जरीन ने माना कि इस गाने ने उन्‍हें फिर से इंडस्‍ट्री में काम दिलाना शुरू किया। उन्‍होंने कहा, ‘इंडस्ट्री में बहुत सारे लोग ‘बॉडी शेमिंग’ पर बोलते हैं पर वही लोग अपनी फिल्‍म में आपको कास्ट नहीं करते, क्‍योंकि उनके हिसाब से आपकी बॉडी परफेक्‍ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *