इंदौर, बेलगाम कार चालक ने कल 56 दुकान पर गुब्बारा बेच रहे एक परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए और सभी को अस्पताल में भर्ती किया है। बालमुवुंâद पिता गल्ला अपनी पत्ती निर्मला और बच्चे लक्ष्मी, कृष्णा और अरूण के साथ परिवार सहित गुब्बारे बेच रहा था। तभी कार एमपी-44-सीए-0536 गुजरी। चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और उसने पांचों पर गाड़ी चढ़ा दी। सभी गंभीर घायल हैं। पुलिस थाना तुकोगंज ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बालमुकुंद का एक बच्चा अभी सिर्फ सात दिन का है।
गुब्बारे बेचने वाले के परिवार को कार ने कुचला : पांच घायल