दतिया,सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले और गांजा खरीदने वाले दो आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 किलो गांजा, 40 हजार रुपए और दो बाइकें भी जब्त की गई हैं। वहीं गांजे का मुख्य तस्कर पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया। जानकारी के अनुसार पुहलस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेंवढ़ा चुंगी के पास दो लोग गांजा बेचने आ रहे हैं। मुखबिर ने पुलिस को आरोपियों का हुलिया व वाहन नंबर भी बताए। मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन टीआई शर्मा और उनाव थाना प्रभारी राजेश सातनकर के साथ ठाकुर बाबा मंदिर के पास घात लगाकर बैठ गए। तभी एक स्कूटी और एक बाइक वहां आकर रुकी। कुछ देर बाद एक और लड़का वहां आया। दोनों युवक उस लड़के को गांजा देने लगे। तभी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपियों के नाम आकाश पुत्र कैलाश आदिवासी निवासी चुनगर फाटक, दीपक पुत्र मोहन सिंह यादव निवासी भांडेरी फाटक और रघुराज पुत्र रतन सिंह यादव निवासी मैथाना पाली हैं।
14 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार