विधायक से प्रश्न पूछने वाले किसान को 18 घंटे थाने में बिठाया

नीमच,एक किसान को विधायक दिलीप सिंह परिहार से सवाल पूछना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे 18 घंटे तक थाने में बिठा कर रखा। दूसरे दिन जब गांव वालों को इसकी सूचना मिली और वह थाने पहुंचे। तब उसे पुलिस की अवैध हिरासत से मुक्ति मिली।
प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि वितरण के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन हुआ था। इसमें प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस भी मौजूद थी। उसी समय जीरन के एक किसान मोहनलाल ने विधायक से पूछ लिया कि वह जीरन कब आए थे। मैंने तो कभी आपको गांव में देखा ही नहीं। किसान के इस प्रश्न से विधायक महोदय नाराज हो गए। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी किसान मोहनलाल को पंडाल से केंट थाने ले गए। जहां 18 घंटे तक उसे लॉकअप के बाहर बिठा कर रखा। इस घटना की क्षेत्र में बड़ी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *