जन अभियान परिषद कार्यालय में अनियमितता पर भोपाल से आया जांच दल देर शाम तक करता रहा जांच

होशंगाबाद,कलेक्ट्रेट स्थित मप्र जन अभियान परिषद के जिला कार्यालय में गंभीर वित्तीय अनियमितता की जांच करने के लिए शुक्रवार सुबह जांच दल भोपाल कार्यालय से आया है। जिला कार्यालय में देर शाम तक जांच चलती रही। इस दौरान बुलाये गए लोगों से बयान लिए गए। वहीं जिला समन्वयक कौसलेश तिवारी को जांच दल ने कार्यालय से बाहर कर दिया। वहीं जांच दल ने संस्था का अंदरूनी मामला बताकर जानकारी देने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि जिला कार्यालय में लेखापाल देवेंद्र सिंह सेंगर और जिला समन्वयक के बीच बिना अनुमति करीब 47 हजार रूपए का चैक बनाकर देने के मामले को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद लेखापाल ने जिला समन्वयक पर प्रताडि़त करने का गंभीर आरोप लगाया था। वहीं मामले में शुक्रवार को शिकायतकर्ता सुमन सिंह का कहना था कि हम लोगों ने जिला समन्वयक को मिली शिकायतों पर जांच में सहयोग किया था। मेरे पास समस्त दस्तावेज है। गंभीर आर्थिक अनियमितता हुई है।जांच दल में शामिल संभाग समन्वयक डॉ. सुनीता गुप्ता, निदेशक प्रशासन हेमलता सिंह, वरिष्ठ लेखापाल आशीष जैन देर शाम तक जांच करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *