जनज्योति और समाधान हॉस्पिटल में आयकर का छापा,देर रात तक चली कार्रवाई

जबलपुर, आयकर विभाग ने कल यहां दो ख्यातिलब्ध चिकित्सकों के अस्पताल में छापा मार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को आयकर अपवंचन की सूचना मिली थी हला कि आयकर विभाग ने भी कोई अधिकारिक तौर पर जानकारी देने से साफ इंकार किया लेकिन छापा मारे जाने की पुष्टि किया। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि यह आयकर विभाग द्वारा सर्वे किया गया। आयकर सूचना के मुताबिक नोटबंदी के बाद से ही जबलपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन स्थापक की जनज्योति आई हास्पिटल और डॉ. रवि फर्णीश की बच्चों की समाधान हॉस्पिटल आयकर विभाग के निशाने पर थी। नोटबंदी के बाद से ही इन अस्पतालों पर निगरानी की जा रही थी। यहां गौरतलब है कि हाल ही में आयकर विभाग के दाखिल होने के बाद आयकर विभाग द्वारा यह छापे की कार्रवाई चर्चाओं में है। कल दोपहर बाद आयकर विभाग की टीम ने इन दोनों अस्पतालों में एक साथ छापे की कार्रवाई की जो देर रात तक यह समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *