बड़वानी,आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को राजपुर के चार सराफा व्यापारियों के पांच ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की। सर्वे में व्यापारियों के लेन-देन और अन्य कागजातों की जांच की गई। ये व्यापारी गहनों को गिरवी रखकर पैसा देने का काम भी करते हैं।
जानकारी के अनुसार, मुरली मनोहर, मुकेश सराफ, योगेश सराफ ज्वेलर्स और कान्हा ज्वेलर्स के ठिकानों पर करवाई की गई। जैसे ही आयकर विभाग की टीमें दुकानों पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। आयकर की टीम में खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर के अधिकारी शामिल थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सर्वे में कई दस्तावेज आयकर टीम के हाथ लगे हैं।
सराफा व्यापारियों के पांच ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई