वाई.सी.मोदी NIA के और रजनीकांत मिश्रा SSB के महानिदेशक बनाये गए

नई दिल्ली,केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एनआईए तथा एसएसबी के महानिदेशकों के पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। सीबीआई के अपर निदेशक वाई.सी.मोदी, आईपीएस (असम: ८४) को शरद कुंन्नर, आईपीएस (हरियाणा:७९) (सेवानिवृत्त) के ३०.१०.२०१७ को कार्यकाल समाप्त होने पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से, जो भी पहले हो, सेवानिवृत्ति की तिथि ०५.२०२१ तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वाई.सी.मोदी की एनआईए में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई है। वह सुचारू रूप से एनआईए में दायित्व ग्रहण कर सके। वहीं दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल के अपर महानिदेशक रजनीकांत मिश्र, आईपीएस (यूपी:८४) को श्रीमती अर्चना रामसुंदरम, आईपीएस (तमिलनाडु:८०) की सेवा अवधि समाप्त होने पर, पदभार ग्रहण करने की तिथि से, जो भी पहले हो, उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक ३१.०८.२०१९ तक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *