जरीना पर कंगना की बहन ने दागे सवाल दर सवाल

मुंबई,हालिया इंटरव्यू में कंगना रनौत ने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए आदित्य पंचोली पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जिसके बाद आदित्य पंचोली की पत्नी ज़रीना वहाब ने कंगना के उस आरोप को गलत बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह (कंगना) पंचाली के अत्याचार से तंग आकर उन दिनों मदद मांगने के लिए उनके पास भी गई थीं। ज़रीना वहाब ने कहा उन्होंने कभी उन्हें बेटी की तरह नहीं माना।
उन्होंने कहा कि वह कंगना को बेटी की तरह कैसे मान सकती थीं, जबकि उन्हें पता था कि वह उनके पति को डेट कर रही हैं। ज़रीना ने कंगना से सवाल किया है कि यदि कंगना को पता था कि आदित्य इतने बुरे हैं, तो वह उनके साथ साढ़े चार साल तक रहीं कैसे? अब ज़रीना की इन बातों का जवाब कंगना की बहन रंगोली ने दिया है। रंगोली ने लिखा है, ‘ज़रीना जी, जब कंगना आदित्य से साल 2005 में मिलीं और 2007 में वर्सोवा पुलिस में उन्होंने पंचोली के खिलाफ केस दर्ज कराया तो उनका अफेयर साढ़े 4 साल तक कैसे चल गया?’ इतना ही नहीं, रंगोली ने अपने ट्वीट के जरिए ज़रीना के बेटी वाले बयान का जवाब भी दिया है। रंगोली ने लिखा है, ‘सना पंचोली 1985 में पैदा हुईं और रनौत 1987 में, तो क्या आपको इस बात की शर्मिंदगी महसूस नहीं होती कि आप एक ऐसी लड़की की शोषण का हिस्सा हैं जो आपकी अपनी बेटी से भी छोटी है?’
रंगोली ने अपनी बातें आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘वह आपसे बार-बार मदद मांगती रहीं, लेकिन इसकी जगह आपने कभी उन्हें (कंगना) डायमंड रिंग दिया तो कभी बैंकॉक से नई ड्रेस लाकर दी और फिर डायरोक्टर संजय लीला भंसाली से मिलवाने भी गईं।’ उन्होंने लिखा, ‘आप दोनों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। मैं जानना चाहती हूं कि यदि आप यह बात जानती थीं कि आपके पति एक नाबालिग लड़की का शोषण कर रहे हैं, तो क्यों उसे (कंगना) को उपहार दिए और बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के घर लेकर गईं।’
रंगोली ने कहा, ‘ज़रीना जी, यदि आपको पता था कि आपके पति कंगना को डेट कर रहे हैं, तो आप उन्हें डायमंड्स और कपड़े बैंकॉक से लाकर क्यों दिए और यह भी आग्रह किया कि इसकी पुलिस में शिकायत नहीं करना?’ रंगोली ने कहा, ‘आप उसे केवल संजय लीला भंसाली के पास ही लेकर नहीं गईं, बल्कि बांद्रा में अपनी बहनों के यहां लेकर भी गईं।’
उन्होंने कहा, ‘आप क्यों उसके घर रोज फिश बिरयानी भिजवाया करती थीं और आग्रह करती थीं कि वह पुलिस के पास नहीं जाए। क्यों जरीना जी, प्लीज़ जवाब दीजिए? रंगोली के इस जवाब ने कंगना वाले मुद्दे को और हवा दी है। हालांकि, रंगोली के इस बयान पर अभी तक ज़रीना वहाब को कोई जवाब नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *