करिश्मा की ‘रागिनी’ आ रही है बोल्डनेस का तड़का लगाने

मुंबई,बोल्ड फिल्म रागिनी एमएमएस जल्द वेब सीरीज के तौर पर आने वाली है। एएलटी बालाजी इस पर एक वेब सीरीज बना रहे हैं। इस वेब सीरीज का एक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इस बोल्ड पोस्टर ने वेब सीरीज को सुर्खियों में ला दिया है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में बोल्डनेस और हॉरर का तड़का होगा।
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा इसमें लीड रोल में नजर आने वाली हैं। करिश्मा को आप इससे पहले ‘ये है मोहब्बतें’, ‘पवित्र रिश्ता’, और ‘आहट’ जैसे पॉपुलर टीवी शो में देख चुके हैं। बता दें कि ‘रागिनी’ सीरीज की पहली फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में कैनाज मोतीवाला और राजकुमार राव लीड रोल में थे। फिल्म के दूसरे पार्ट यानी रागिनी एमएमएस-2 साल 2014 में आई। इस फिल्म में सनी लियॉन नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *