साबरमती आश्रम में मोदी और आबे ने गांधी जी को सूताजंलि अर्पण की

अहमदाबाद,दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में गांधी जी को सूताजंलि अर्पण की| इस मौके पर शिंजो आबे की पत्नी आकी आबे भी उपस्थित रहीं|
अहमदाबाद हवाई अड्डे से आठ किलोमीटर लंबे रूट पर लोगों का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे| साबरमती आश्रम में पीएम मोदी और आबे ने हृदयकुंज में गांधीजी को सूताजंलि अर्पण की| बाद में मोदी आबे दंपत्ति को वहां ले गए गांधीजी जहां चरखा चलाते थे, जहां चरखा और खादी के बारे में जापानी पीएम को जानकारी दी| मोदी ने आबे दंपत्ति के साथ साबरमती आश्रम के पीछे बने रिवरफ्रंट पर कुछ समय बिताया| साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में जापान के पीएम ने अपनी मातृभाषा में संक्षिप्त संदेश लिखा| जिसका मतलब “शिन्जो आबे की ओर से प्रेम और शांति का संदेश|” साबरमती आश्रम से आबे दपंत्ति शहर की होटल हयात के लिए रवाना हो गए|

भारतीय परिधान में नजर आए PM शिन्जो आबे और उनकी पत्नी

अहमदाबाद, गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आज अहमदाबाद पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनकी पत्नी आकी आबे हवाई अड्डे से गांधी आश्रम तक भारतीय परिधान धारण कर रोड शो में शामिल हुए|
अहमदाबाद के हवाई अड्डे पर ठीक 3.30 बजे जापानी पीएम का आगमन हुआ| उनके विमान पर जापान के साथ ही भारत का भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा था| जापानी पीएम का यह दौरा राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आबे दंपत्ति के लिए गुजरात यात्रा यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी| कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ ही विदेशी अतिथियों के लिए भारतीय परिधान की व्यवस्था की| अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शिंजा आबे को गले लगाकर मोदी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया| हवाई अड्डे पर ही जापानी पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया| जिसके बाद आबे दंपत्ति ने भारतीय परिधान किया| शिंजो आबे ने चूडीदार पैजामा और कुर्ता तथा उस पर कोटी पहन रखी थी| जबकि आकी अबे मरून रंग के ड्रेस में नजर आईं| हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम तक मोदी ने आबे दंपत्ति के साथ रोड शो किया|
गौरतलब है देश के इतिहास में यह पहली घटना है जब देश के प्रधानमंत्री ने किसी अन्य देश के पीएम के साथ संयुक्त रोड शो किया हो| इस रोड शो खास बनाने के लए 28 अलग अलग स्थलों पर देश के 28 राज्यों का प्रतिनिधत्व करनेवाले छोटे छोटे स्टेज बनाया गया था| जिस पर संबंधित राज्यों के कलाकारों ने परंपरागत वस्त्रों में लोक संस्कृति पेश की| जापानी पीएमकी पत्नी आकी आबे पूरा नजारा मोबाइल कैमरे में कैद करतीं नजर आईं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *