विराट-अनुष्का पारंपरिक लुक में नजर आये

मुम्बई, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की अब पारंपरिक लुक में नजर आये हैं। इन दोनो की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों ही पारंपरिक स्टाइल में नजर आ रहे हैं। स्टार कपल की फोटो किसी विज्ञापन की नजर आ रही है।
विराट और अनुष्का की जो फोटो सामने आई है उसमें विराट काले रंग की शेरवानी में जबकि अनुष्का गुलाबी लहंगे में सजी दिख रही हैं। विराट, इसमें अनुष्का को ही देख रहे हैं। वहीं अनुष्का मुस्कुरा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का ये गेटअप एक विज्ञापन शूटिंग का है। जिसकी तस्वीर को अनुष्का-विराट के एक फैनक्लब ने इंसटाग्राम पर शेयर किया है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को मुंबई में विज्ञापन की शूटिंग हुई। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब दोनों इस तरह साथ नजर आए हैं। इससे पहले भी श्रीलंका में इस जोड़े की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। न्यूयार्क में भी दोनों की एक सेल्फी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *