लंदन, भारत का मोस्ट वांटेंड आतंकी और मुंबई के 1993 बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में करीब 45 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। दाऊद फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा है। ब्रिटेन की सरकार ने आर्थिक पाबंदियों की अपनी लिस्ट में दाऊद की करोड़ों की संपत्तियों को शामिल किया था। भारत का ये गुनहगार अब लंदन में अपना धंधा नहीं चला पाएगा। इससे पहले मोदी सरकार के कहने पर यूएई ने भी दाऊद की 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। पिछले महीने अगस्त में ब्रिटेन सरकार के ट्रेजरी विभाग ने एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दाऊद के तीन ठिकाने और 21 उपनामों का जिक्र है। लिस्ट के मुताबिक दाऊद के पाकिस्तान में तीन पते हैं। इस लिस्ट का मतलब ये है कि लंदन में दाऊद ने जो करोड़ों के होटल, मॉल और घर खरीदे थे, वो अब उसके हाथ से निकल जाएंगे। लंदन के हर्बर्ट रोड पर दाऊद ने 35 करोड़ की संपत्ति खरीदी थी। स्पिटल स्ट्रीट पर दाऊद का 45 कमरों वाला आलीशान होटल है। रोहैम्पटन में कॉमर्शियल बिल्डिंग है। जॉन्सवुड रोड पर एक बड़ा मकान है। इसके अलावा शेफडर्स बुश, रोमफोर्ड क्रोयदो में होटल और संपत्तियां हैं।
ब्रिटेन में दाऊद की 45 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त