विदिशा -भोपाल के बीच चलती ट्रेन में लूट

भोपाल,यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट में यात्रियों के साथ लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घटना को भोपाल से विदिशा के बीच अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात भोपाल स्टेशन से 5 हथियाबंद बदमाश यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हुए और भोपाल और विदिशा के बीच ट्रेन के पहुंचते हुए उन्होंने सफर कर रहे यात्रियों के साथ लूटपाट करना शुरु कर दी। विरोध करने पर उन्होंने जनरल कोच में फायरिंग कर दी जिससे दो यात्रियों घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद 3 आरोपी रुपए और आभूषण लेकर विदिशा के बाद ट्रेन से कूदकर भाग निकले। जिसमें से यात्रियों ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद जैसे ही ट्रेन बीना स्टेशन पहुंची वैसे ही जीआरपीएफ को सूचना दी गई । जीआरपी और सिविल पुलिस ने घायल यात्रियों अस्पताल भेजा और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस भर्ती से लौट रहे युवाओं ने साहस दिखाते हुए आरोपियों से देशी कट्टा और कारतूस छीन कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पांचों बदमाश भोपाल में पुलिस भर्ती में के लिए आए हुए थे।इसमें एक बदमाश मुरैना का रहना वाला है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और 3 जिंदा राउंड बरामद किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *