सिरसा, दुष्कर्मी बाबा गुरमीत सिंह जेल की हवा खा रहा है। इस बीच उसके सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में सर्च अभियान जारी है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के.एस पवार की निगरानी में डेरा आश्रम में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान में प्लास्टिक के सिक्के मिले हैं। जिनमें 1 और 10 रुपए लिखा हुआ है।
जांच में बाबा के कुमर्मों की एक से बढ़कर एक चौंकानेवाली खबरें सामने आ रही हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत अपने विरोधियों को मरवाकर डेरा के अंदर दफनवा देता था? उसकी गिरफ्तारी के बाद आरोप लगे हैं कि डेरे में सैकड़ों लोगों को गला घोंटकर मारा गया था और उनकी लाशें सिरसा ब्रांच नहर (भाखड़) में बहा दी जाती थी। यह सिलसिला कई साल लगातार चलता रहा। बाद में मारे जाने वाले लोगों का दाह संस्कार किया जाने लगा और उनकी हड्डियां डेरे के पीछे बने बाग में गाड़ दी जाती थी। यह सनसनीखेज राज फाश डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के गार्ड रह चुके बेअंत सिंह ने किया था। बेअंत भी गुरमीत सिंह की ज्यादतियों का शिकार हुआ था।
जेसीबी मशीन से होगी खुदाई
हरियाणा पुलिस ने कंकालों की सच्चाई का पता लगाने के लिए जेसीबी मशीनें भी मंगवाई हैं जिससे वे डेरे के अंदर खुदाई करवाकर इन आरोपों की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगी।
डेरा का अखबार का लेख- हां कंकाल दबे हैं
डेरा के अखबार ‘सच कहूं’ ने इस पर सफाई देना शुरू कर दिया है। हालांकि इस कोशिश में अखबार ने स्वीकार कर लिया है कि डेरे में लाशें दबी हैं। डेरा सच्चा सौदा के अखबार ने सफाई दी कि डेरा परिसर में खुदाई के दौरान दबी हुई हड्डियां और अस्थियां मिल सकती हैं, क्योंकि गुरमीत राम रहीम अपने अनुयायियों को अस्थियों को नदियों में बहाने से रोका करता था और कहा करता था कि अस्थियों का विसर्जन करने से प्रदूषण फैलता है और नदियों में गंदगी होती है। अखबार का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी डेरा परिसर में एक निर्धारित जगह पर अस्थियों को जमीन में दबा दिया करते थे। सर्च टीम ने दो कमरों को भी सील किया। टीम को बाबा की गुफा भी मिली है। डेरा में तलाशी के लिए 6000 जवानों की तैनात हैं। उसके बैंक खाते खंगालने के लिए 100 बैंक कर्मी बुलाए गए हैं।
नाबालिग बच्चे भी मिले
एक टीम राम रहीम की गुफा भी पहुंची। इसके अलावा, 5 बच्चे भी डेरे के अंदर से मिले हैं, जिनमें से 3 नाबालिग हैं। यहां, 1 वॉकी-टॉकी भी मिला है। वहीं, रूड़की से एक और फॉरेंसिक टीम डेरा पहुंची है।
क्या-क्या मिला
-12 हजार रुपये की नई करंसी
– 7 हजार रुपये की पुरानी करंसी
-कम्प्यूटर हार्ड डिस्क
-डेरे में इस्तेमाल की जानी वाली प्लास्टिक मनी
-एक बिना नंबर वाली लैक्सस गाड़ी
-एक ओबी वैन
-भारी मात्रा में बिना लेबल की फार्मेसी की दवाएं
एक नजर में खबर
-800 एकड़ में फैला है बाबा का डेरा
-हनीप्रीत के कमरे में लग्जरी आइटम बरामद किया गया है, कमरा सील कर दिया गया
-सिरसा में कफ्र्यू लगाया
– इंटरनेट बंद किया
-6000 जवानों को तैनात
-100 बैंककर्मियों को बुलाया गया
-22 लोहारों को ताला तोडऩे लगाया
– 36 ट्रैक्टर-ट्रॉली
-10 जेसीबी और तीन दर्जन रोडवेज बसें
– 60 वीडियोग्राफर किराये पर लगाया
– 100 से ज्यादा मजदूर
-16 नाके बनाए गए
-41 कंपनियां पैरा मिलिट्री फोर्सेस की तैनात
-2 कंपनी बीएसएफ
-5 कंपनी आईटीबीपी
– 20 कंपनियां सीआरपीएफ
-12 एसएसबी
– 2 कंपनियां आरएएफ
-4 जिलों की पुलिस फोर्स भी मौजूद
– 7 आईपीएस, 100 जांच अधिकारी
-50 सदस्यीय बम स्कवॉड टीम
-40 स्वैट कमांडो
बाबा के डेरे में कालाधन और कंकाल, सिरसा के डेरा प्रमुख आश्रम में जांच जारी