निहलानी की मौजूदगी में फिल्म ‘जूली 2’ का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च

मुंबई, फिल्म ‘जूली 2’ का ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी भी मौजूद थे। बता दें कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पहलाज ने भले ही फिल्मों से ‘किस’ सीन और ‘इंटरकोर्स’ जैसे शब्दों को भी हटा दिया हो लेकिन ‘जूली 2’ के डायरेक्टर दीपक शिवदासानी ने बताया कि पहलाज इस ‘बोल्ड’ फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लॉन्च किया गया यह ट्रेलर रहस्य और फिल्मी दुनिया के ‘समझौतों’ की असलियत दिखाता है। यह ऐसी लड़की की कहानी है जो एक एक्ट्रेस बनना चाहती है लेकिन कदम-कदम पर लोग उसे यूज करते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में ही यह साफ करने की कोशिश की गई है कि फिल्म में धर्म-परिवर्तन से जुड़ा मुद्दा भी दिखाया गया है। ‘जूली-2’ के साथ कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। राय के साथ इस फिल्म में रवि किशन और टीवी सीरियल सीआईडी के लोकप्रिय इंस्पेक्टर अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *