मुंबई,रिएलिटी शो बिग बॉस 11 का प्रसारण जल्द ही कलर्स पर शुरू होने वाला है। गोपी बहू यानी देवोलिना भट्टाचार्य को रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन सोर्स की मानें तो इन्होंने इस ऑफर के लिए मना कर दिया है। इस बारे में देवोलिना एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को बताते हुए कहती हैं, मैं सुपरस्टार सलमान खान (बिग बॉस के होस्ट) के साथ काम तो करना चाहती हूं, लेकिन बिग बॉस नहीं कर सकती हूं। इस शो के लिए मुझे अप्रोच किया गया था। मैं चैनल और प्रोडक्शन हाउस की रिस्पेक्ट करती हूं। इन्होंने मुझे कंसीडर किया है। लेकिन मैं हमेशा से डांस बेस्ड रियलिटी शो या खतरों के खिलाड़ी जैसे शो करना चाहती हूं। बता दें कि देवोलिना साथ निभाना साथिया कुछ समय पहले ही ऑफएयर हुआ है और ये अभी वेकेशन पर हैं। इस बारे में ये बताती हैं, मैं अभी अपनी मॉम के साथ उदयपुर में हूं, क्योंकि इस महीने उनका बर्थडे है। टीवी शो साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी का कहना है कि उन्हें विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन फिलहाल वह इससे नहीं जुड़ सकतीं। देवोलिना ने कहा, मैं उदयपुर में अपनी मां के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हूं।
देवोलिना को बिग बॉस-11 में शो का हिस्सा बनने किया अप्रोच