शाहपुर के अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ न होने से नहीं हो रहा उपचार

शाहपुर, छ: बिस्तर का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में स्टाप की कमी से आये दिन मरीज परेशान होते है दरअसल 50 ग्राम इस अस्पताल से लगे हुये है जो की संविदा डॉक्टर, बार्डवाय एंव 1 एएनएम के भरोसे ही चल रहा है जवकि कम्पाउंडर, ड्रेसर, स्टाप नर्स, स्वीपर के पद कई वर्ष से रिक्त पड़े है वही ग्राम के मुकेश रजक ने बताया कि मुझे ड्रेसिंग करवाना थी तो अस्पताल में सिर्फ एएनएम ही मौजद थी 1 घण्टे के इंतजार के बाद वार्ड वाय आया तव मेरी पट्टी हो पाई आखिर कव मिलेगी इस अस्पताल में कब सुबिधाये मिलेगी कब पूरा स्टाफ आयेगा क्या इसी तरह से मरीज परेशान होते रहेंगे। चौ. छोटेराजा कौरव जनपद सदस्य ने बताया कि लम्बे समय से स्टाप की कमी है कई बार अधिकारियो व जनप्रतिनिधिओ को अवगत कराया लेकिन अभी तक स्टाप में एक भी कर्मचारी नही बढ़ा। जो जो संविदा में डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है वो भी समय से नही आते जाते आये दिन मरीजो को उपचार न मिलने के कारण शहर की अस्पतालों की तरफ जाना पड़ता है बजट नही रहता फिर भी शहर जाने को लोग मजबूर है लेकिन इससे शासन प्रशासन को कोई फर्क नही पड़ता ये बात समझ के परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *