अस्पताल की चौथी से तीसरी मंजिल में कैसे पहुंचा मरीज..? छलांग लगाई

जबलपुर,नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में मंगलवार की अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक मरीज ने छलांग लगाई। यह मरीज चौथी मंजिल के वार्ड में भर्ती था और तीसरी मंजिल में आकर उसने छलांग लगाई। नीचे गिरने से उसके सिर और पीठ में गंभीर चोट आई हैं उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया। यहां आश्चर्य की बात यह है कि मरीज सुबह चौथी मंजिल से चलकर तीसरी मंजिल पर आ गया और छलांग लगा दी लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के सामने आने के बाद मेडिकल कालेज में हड़कंप का माहौल बना रहा।
मंगलवार अस्पताल के चौथी मंजिल के वार्ड नंबर 18 में इलाजरत 48 वर्षीय मरीज राम सेवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल के वार्ड नंबर 21 के सामने से छलांग लगा दी। मरीज के गिरने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। नीचे उपस्थित गार्डों और सफाई कर्मचारियों ने तत्काल रामसेवक को आकस्मिक चिकित्सा कक्ष पहुंचाया। घटना में रामसेवक को सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही उसका हाथ भी पैâक्चर हो गया है। जिसका उपचार किया जा रहा है। इस बारे में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश तिवारी का कहना है कि अस्पताल के तीसरी मंजिल से मरीज के गिरने की जानकरी मिली है। चौथी मंजिल से मरीज तीसरी मंजिल में कैसे पहुंंचा और वहां से वैâसे गिरा। इस बारे में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से बात की जायेगी और मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *