एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी शुरुआती दिनों में शादियों में नाचते थे

मुंबई,‘सरफरोश’ और ‘शूल’ जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल से बी-टाउन में अपनी पहचान बना चुके नवाजुद्दीन सिद्दकी आज जाने-माने एक्टर हैं। उनकी एक के बाद एक आ रही फिल्में उनके बेहतरीन अभिनय का ही नतीजा है। उन्‍हें आलोचकों से प्रशंसा मिलने के बाद जनता का भी ढ़ेर सारा प्‍यार मिला है। उन्‍हें उनके अभिनय के लिए कई सारे अवार्ड से भी ‘नवाजा’ जा चुका है। बॉलीवुड के साथ साथ अब उनकी फैन फालोईंग हॉलीवुड में भी बढ़ चुकी है। लेकिन नवाज का जीवन शुरू से ऐसा नहीं था। यहां तक कि उनका बचपन भी गरीबी में बिता है। क्या आपको पता है नवाज के गांव में जब भी कोई शादी होती थी तो उनकी जेब सिक्कों से खनकने लगती थी जो उन्हें शादी में नाचने के लिए मिलते थे? आइए बताते हैं कैसा थे नवाज के वो दिन। नवाजुद्दीन सिद्दकी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने बचपन के एक वाकया को बताया था। जब वो पैसों के लिए शादी में डांस करते थे। नवाज ने बताया कि डांस का शौक तो उन्हें बचपन से ही है। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में वो किसी की भी शादी में नाचने चले जाते थे। नवाज ने आगे बताते हुए कहा कि हम कुछ दोस्त जब भी गांव में शादी होती थी तो वहां बिना बुलाए पहुंच जाते थे। वहां जमकर नाचते थे और उसके बदले में हमें एक, दो रुपए भी मिलते थे। शादी में मिले उन पैसों से फिर हम दोस्त अपनी पार्टी करते थे। शादी, ब्याह के सीजन में फुल मौज रहती थी, यह सब रूटीन बन गया था। फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की शूटिंग के दौरान नवाज को माइकल जैकसन का मून वॉक काफी पसंद आया, लेकिन नवाज उस स्टेप को सीख नहीं पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *