नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल संभवतः रविवार को सबेरे दस बजे होगा,राष्ट्रपति नए मंत्रियों के साथ ही उन मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे जिनका की फेरबदल के साथ कद बढ़ेगा .इसके पहले गुरुवार रात कई मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए गए, जिनमें कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी का नाम भी शामिल है। इस्तीफे पर प्रतिक्रिया करते हुए रूड़ी ने कहा पार्टी ने कहा इस्तीफा दिजिए, इस लिए दे दिया। यह सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा सरकार में काम करने का मौका मिला। भाग्य की बात है। पार्टी में काम करने का मौका मिलता रहे। यही इच्छा है।
इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने कहा, ‘इस्तीफा मांगा गया, मैंने दे दिया। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रचार करूंगा।’ इससे पहले गुजरात चुनाव से जुड़े मंत्रियों के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को एक-दो और मंत्रियों को तलब किया था। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘मुझे लगता है कि रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी मेरे पास ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी।’ उनके इस बयान से कैबिनेट विस्तार की अटकलों को और बल मिला था।
सूत्रों के मुताबिक, कई-कई मंत्रालयों का काम देखने वाले कुछ अन्य मंत्रियों के भी भार हल्के किए जाएंगे। इनमें स्मृति ईरानी, हषर्षवर्द्धन और नरेंद्र तोमर प्रमुख हैं। स्मृति ईरानी और तोमर दरअसल वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बन जाने के बाद उनके छोड़े मंत्रालयों को भी संभाल रहे हैं। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदल सकते हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की देर रात तक बैठक की। मंत्रिमंडल विस्तार में अन्नाद्रमुक और जदयू को भाजपा की अगुआई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का पुरस्कार मिलेगा। अन्नाद्रमुक के नेता और लोकसभा उपाध्यक्ष थंबी दुरई मंत्री बनाए जा सकते हैं। उन्होंने अमित शाह से मुलाकात भी की। जदयू से भी किसी को मंत्री बनाया जाएगा। बिहार से और मंत्री बनाए जाने के कारण ही रूड़ी से इस्तीफा लिया गया है।
रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल का सबेरे विस्तार रूड़ी ने कहा पार्टी ने कहा तो दे दिया त्यागपत्र