दिल्ली पुलिस सुनंदा केस में होटल लीला पैलेस पहुंची

नई दिल्ली,पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस शुक्रवार सुबह होटल लीला के उस कमरे में पहुंची जहां सुनंदा की रहस्यमय हालात में मौत हुई थी। गौरतलब है कि मई में इस मामले की सुनवाई कर रही एक कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि आखिर कब तक होटल लीला के उस कमरे में सील रखा जाएगा, जहां सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय हालात में मौत हुई थी। गौरतलब है कि होटल का कमरा नंबर ३४५ साल २०१४ से सील है। होटल प्रबंधन ने इसके खिलाफ दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर की है। सीबीआई जांच की इस कड़ी में सीएफएसएल टीम और सुनंदा का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के डॉक्टर लीला पैलेस के कमरा नंबर ३४५ पहुंची थी और वहां से उन्होंने तकिया, चादर व कारपेट के सैंपल लेने के अलावा एक टूटा गिलास बरामद किया था। शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर (५२) १७ जनवरी, २०१४ को दक्षिणी दिल्ली के एक ५ सितारा होटल में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत के दौरान शशि थरूर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री थे। पिछले तकरीबन ३ साल से मर्डर मिस्ट्री बने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का केस फिर चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *