US ओपन के पहले ही दौर से बाहर हुई कर्बर,सिलिक दूसरे दौर में, फेरर बाहर

न्‍यूयॉर्क, जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिकी ओपन टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर में जर्मनी की स्टार खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर को हराकर महिला वर्ग में एक बड़ा उलटफेर किया है। ओसाका ने गत चैम्पियन कर्बर को 6-3, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। विश्व रैंकिंग में 46वें स्थान पर काबिज ओसाका ने कहा,‘कोर्ट पर आते ही मैं माहौल देखकर थोड़ा डर गई थी. मैंने कभी गत चैम्पियन के खिलाफ नहीं खेला था पर मैंने लय बनाई और फिर हार नहीं मानी।’इससे पहले, विंबलडन चैंपियन स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने जीत के साथ ही प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में स्थान बनाया है।
उन्होंने पहले दौर में अमेरिका की वारवरा लेपचेंको को 6-0, 6-3 से पराजित किया। स्‍पेन की टेनिस स्टार को यह मैच जीतने में 53 मिनट लगे। वहीं पुरुष वर्ग में क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। स्पेन के डेविड फेरर भ्री हार के साथ ही बाहर हो गये। फेरर को मिखेल कुकुशकिन ने 6-4, 3-6, 2-6, 1-6 से हराया। पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में क्रोएशियाई खिलाड़ी सिलिक ने अमेरिका के टी. सैंडग्रेन को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *