रूस से सांठगांठ पर सवालों का समाना करेंगे ट्रंप जूनियर

वाशिंगटन,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, सन 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान, चुनाव अभियान दल और रूस के अधिकारियों के बीच संभावित सांठगांठ की जांच कर रही कांग्रेशनल समिति के सवालों का सामना करेंगे। सीनेट की न्यायिक समिति ने घोषणा की है कि 39 वर्षीय ट्रंप जूनियर बंद कमरे में जांचकर्ताओं के सवालों का सामना करेंगे। हालांकि, पूछताछ के लिए फिलहाल कोई तारीख नहीं तय की गई है।
समिति के अध्यक्ष रिपब्लिकन चक ग्रैसले और डेमोक्रेट डियाने फीनस्टीन ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ट्रंप के बड़े पुत्र समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए राजी हो गए हैं। समिति ने राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुशनेर से भी जुलाई में इस मुद्दे पर प्रतिनिधि सभा और सीनेट की खुफिया समितियों को जानकारी दी थी। ट्रंप जूनियर और कुशनेर दोनों ही चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति के बेहद करीब रहे हैं। उस दौरान दोनों ही कई रूसियों के संपर्क में रहे हैं। ट्रंप जूनियर और कुशनेर दोनो ही चुनाव प्रचार में किसी तरह की सांठगांठ से इनकार करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *