शार्दुल नया चेहरा वनडे और टी 20 टीम से युवराज की छुट्टी, धोनी बचे 

नई दिल्ली, श्रीलंका में 20 अगस्त से शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज और एकमात्र टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की रविवार को घोषणा की गई। इसमें भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह को जगह नहीं मिली है। जबकि मनीष पांडे की टीम में वापसी हुई है।
युवराज सिंह ने बीते 6 वनडे मैचों में महज 109 रन बनाए थे और शायद इसी वजह से उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
35 वर्षीय युवराज सिंह ने जून में चैंपियंस ट्रोफी में पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदों पर 53 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद तीन पारियों में उन्होंने महज 7, 23 नाबाद और 22 रन ही बनाए थे। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैच खेले थे। इसमें 39 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था। मुंबई के पेसर शार्दुल ठाकुर इस सीरीज में डेब्यू कर रहे हैं। पहला वनडे 20 अगस्त, दूसरा मैच 24, तीसरा 27, चौथा 31 अगस्त और पांचवा 3 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज़ का एकमात्र टी20 मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदाव जाधव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *