अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी 16 श्रद्धालु मरे,कई घायल

जम्मू,रविवार को अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक बस जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू -श्रीनगर नेशनल हाइवे के पास रामवन जिले में खाई में गिर गई। यह बस राज्य सड़क परिवहन निगम की थी। बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 16 श्रद्धालुआें की माैत की खबर है। 25 -30 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं। यह बस राजमार्ग पर नचनाल्ला, रामसू के समीप गहरी खाई में गिरी। इस समय स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव के काम किये जा रहे हैं।
बस जम्मू से पहलगाम की ओर जा रही थी।

जम्मू क्षेत्र में रामबन जिले के पास भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर यातायात बंद था,जो आज सबेरे 11 बजे ही शुरू हुआ था। अमरनाथ यात्रा का यह काफिला भी राजमार्ग पर फंस गया था। यातायात बहाल होते ही काफिला आगे बढ़ा। जिसके बाद यह हादसा हो गया। इस बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *