भारतीय किसान संघ का आंदोलन स्थगित

उज्जैन/इन्दौर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज उज्जैन में चर्चा के बाद भारतीय किसान संघ के शिवकांत दीक्षित ने घोषणा की कि सरकार द्वारा उनकी सारी बातें मान ली जाने पर आंदोलन को स्थगित किया जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय किसान संघ से चर्चा के तुरंत बाद घोषणा की कि किसान कृषि उपज मंडी […]

मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता रवीशचन्द्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

जबलपुर, मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता रवीशचन्द्र अग्रवाल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिया। हालांकि, उनका कार्यकाल वर्तमान सरकार के कार्यकाल तक रह सकता था। उन्होंने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया था। इसी के साथ महाधिवक्ता के रिक्त पद पर नई नियुक्ति को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। ८ […]

महिलाओं को मोर्चे पर मिलेगी लड़ने की भूमिका

नई दिल्ली, भारतीय सेना बड़ा बदलाव करने जा रही है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि महिलाओं को लड़ाकू की भूमिका में इजाजत देने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। हालांकि शुरुआत में उन्हें मिलिट्री पुलिस के पदों पर अप्वाइंट किया जाएगा। पुरुषों के वर्चस्व को तोड़ने वाली सेना हो जाएगी। […]

दो-दो हजार रूपये के तीन ईनामी अपराधियों को भरतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर,भरतपुर जिले के पुलिस थाना सीकरी ने आज रविवार को धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पांच माह से, दो-दो हजार के ईनामी फरार तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्री अनिल कुमार टॉक ने बताया कि पांच माह से फरार चल रहे वांछित ईनामी […]

सीहोर में किसान उग्र, जान बचाकर भागी पुलिस

भोपाल,अपनी मांगों को लेकर रविवार सुबह आठ बजे से सोंडा के आमजोड़ पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों से आम, केले, अनार और सब्जियां लूटकर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद मंडी व कोतवाली पुलिस ने उग्र भीड़ को संभालने का प्रयास किया, लेकिन […]

साबू और चाचा चौधरी सिखाएंगे सफाई कैसे करें!

नई दिल्ली,अब बच्चों के चहेते चाचा चौधरी और साबू सिखाएंगे की सफाई कैसी करें। स्वच्छ भारत अभियान के लिए शहरी विकास मंत्रालय कार्टून के जरिए बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय के अफसरों का कहना है कि बच्चों को इस अभियान में शामिल करने का फायदा होगा, क्योंकि अगर […]

अस्पताल ने गैंगरेप पीड़िता को जबर्दस्ती किया डिस्चार्ज

इलाहाबाद,शहर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण से घबराए जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) प्रशासन ने शनिवार की रात को जसरा की गैंगरेप पीड़ित सात साल की बच्ची को जबर्दस्ती डिस्चार्ज कर दिया। जबकि उसकी मां का कहना है कि बेटी अभी ठीक नहीं हुई है। परिवारवालों से मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद […]

मूक-बधिर पल्लवी ने एनआईएफटी की परीक्षा में पाई 20 वीं रैंकिंग

बैतूल,बचपन से वह बोल नहीं पाती थी और सुनने की क्षमता नहीं थी, लेकिन गरीब परिवेश में जन्म लेने के बावजूद उस बिटिया ने कुछ अलग कर गुजरने की ठानी थी। बचपन में लिया गया संकल्प हमारे जिले की मूक-बधिर बिटिया पल्लवी बुआड़े का पूरा होते हुए दिखाई दे रहा है। हाल ही में ऑल […]

22 करोड़ की लागत से बने सालाखेड़ी फोरलेन रोड़ का लोकार्पण

रतलाम,मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज रतलाम में सालाखेड़ी फोरलेन रोड़ के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास के कार्य इसी प्रकार से निरंतर चलते रहेगे। इस प्रकार के रोड़ भी बनेगें और सर्विस लेन रोड़ भी बनेगें। महू-नीमच रोड़ से शहर को जोड़ने वाले ४.६० किलोमीटर के जावरा फाटक […]

जल्द ही केजरीवाल के दफ्तर में नहीं होगा एक भी अफसर

नई दिल्ली,यह सुनकर भले अजीब लगे लेकिन यह सच है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का दफ्तर जल्द ही अफसरों से विहीन होने वाला है। यानी कुछ ही समय में दिल्ली सचिवालय के तीसरे फ्लोर पर स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के दफ्तर में एक भी अफसर नहीं होगा जिसका मतलब है कि कामकाज ठप होने की […]