श्रीलंका के हाथों भारत सात विकेट से हारा

लंदन,श्रीलंका ने भारत की दो मैचों के बाद ही सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर पानी फेर दिया। उसने कुसाल मेंडिस और दनुष्का गुणाथिलाका की शानदार पारियों की बदौलत भारत को चैम्पियंस ट्राफी के ग्रुप बी के मैच में सात विकेट से हरा दिया है। अब भारत को रविवार को साउथ आफ्रीका को शिकस्त देकर ही सेमीफाइनल खेलने का मौका मिल सकेगा।
श्रीलंका ने जीत के लिए 322 रन के लक्ष्य को आठ गेंद पहले ही हासिल कर लिया। मेंडिस ने 89 और गुणाथिलाका ने 76 रनों की यादगार पारी खेली।
इसके पहले भारत ने 50 ओवर 321 रन बनाए थे जिसमें शिखर धवन के 125 रन महेंद्र सिंह धौनी के 63, युवराज के 7,हार्दिक पंडया के 9 रन , शामिल थे। जबकि रोहित शर्मा 78 रन बनाकर आउट हुए। रोहित का विकेट लसिथ मलिंगा के खाते में गया, जबकि कप्तान विराट कोहली नुवान प्रदीप का शिकार बने। विराट बिना खाता खोले ही आउट हुए, युवी का विकेट असेला गुणारत्ने के खाते में गया। इसके पहले श्रीलंका के कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने टॉस जीतने के बाद भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *