कांग्रेस ने पोल-खोल चौपाल लगाई

होशंगाबाद, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा क्षेत्र में बुदनी में प्रदेश कांग्रेस द्वारा पोल खोल चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगो को आमंत्रित उनकी समस्याओं को लोगों के सामने रखा गया। चौपाल में बुधनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र से लोग ने मुख्य रूप से अवैध उत्खनन, किसानों को गेंहू बी के बाद भुगतान नही मिलना, नर्मदा के किनारे शराब बंदी के बाद भी शराब की अवैध बिक्री और दलित लोगों पर अत्याचार जैसे मुद्दे सामने आए। दूसरी तरफ वर्षो बाद प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का भाजपा के खिलाफ बुधनी में आयोजित यह आंदोलन चर्चा में है। कार्यम में आये नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकार की पोल-खोल चौपाल में लोगों की परेशानियां खुल कर सामने आई है।  अजय सिंह ने यह भी बताया कि अगले दौर में भाजपा के शासन काल मे 10 भ्रष्ट मंत्रियो की विधानसभा में यह पोलखोल चौपाल का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में पोल-खोल चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के इस आयोजन से लग रहा है कि कांग्रेस बुझी हुई पार्टी में जान फूकने का काम करना चाह रही है प्रदेश भर में पोल खोल चौपाल का आयोजन कर जिले स्तर पर सुस्त कांग्रेसियो को संजीवनी देने का काम करना चाह रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *