कलेक्टर साइकिल से, अधिकारी-कर्मचारी गाड़ियों से पहुंचे कार्यालय

अशोकनगर, कलेक्टर बीएस जामोद द्वारा प्रत्येक मंगलवार को सायकिल चलाकर अधिकारी, कर्मचारियों को प्ररित किया जा है। इसके पीछे कलेक्टर जामोद का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा है इसके साथ ही डीजल और पैट्रोल की बचत भी होगी। लेकिन इस मुहीम में जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों की रुचि दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार को जहां कलेक्टर बीएस जामोद साइकिल चलाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तो वहीं कई अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दूपहिया एवं चार पहिया वाहनों से कलेक्ट्रेट आते हुए दिखाई दिए। जिससे लगता है कि जिले के अलिधकारी, कर्मचारियों पर कलेक्टर के निर्देशों का कोई असर नहीं पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *