UN की शांतिदूत होंगी मलाला यूसुफजई

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में चयन किया है। जो कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की तरफ से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान होता है।
इस बीच प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि मलाला दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमारे साथ काम करेंगी।
जैसा कि पता है 19 साल की मलाला पाकिस्तान में बच्चों को शिक्षा के अधिकार का अभियान चला रही थीं। तभी तालिबानी आतंकियों के गोली मारे जान से मलाला गंभीर घायल हो गई थी।
गुटेरेस ने कहा कि गंभीर खतरे के बावजूद मलाला ने महिलाओं, लड़कियों और सभी लोगों के अधिकारों के लिए अटल प्रतिबद्धता दिखाई. संयुक्त राष्ट्र के अन्य शांति दूतों में अभिनेता माइकल डगलस और लियानार्दो डिकैप्रियो जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *