रमन ने की महिला चालक के आटो से यात्रा

रायपुर,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एक एैसे आटो में सफर किया जिस कि महिला चला रही थी। उन्होंने यह तस्वीर ट्वीट्रर पर भी पोस्ट की फिर क्या यह देखते – देखते वायरल हो गई।
दरअसल,लोक सुराज अभियान के पांचवें दिन सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ऑटोरिक्शा में बैठकर गांधी चौक से कलेक्ट्रेट पहुंचे।
सरगुजा जिले का अंबिकापुर प्रदेश का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पर महिलाएं ऑटो चलाती हैं. इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर पेज से ट्वीट करते हुए डॉ. रमन सिंह ने लिखा, अंबिकापुर की गीता न केवल पिंक ऑटो चलाती हैं बल्कि वह पूरे राज्य में महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। ऑटो में यात्रा करने के बाद रमन सिंह ने इस महिला चालक को किराए के रूप में 500 रुपये दिए।
इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह एक महिला मजदूर के घर पहुंचे थे। उस गरीब महिला ने सीएम रमन सिंह को चावल और आम की चटनी खिलाई थी. खाना खाकर खुश हुए सीएम ने महिला से पूछा, आपको क्या चाहिए? इस महिला ने कुआं बनाने की मांग की। सीएम ने नरेगा के तहत तुरंत कुआं बनाने की मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *